पीकेजी कॉलेज ने किया नशा मुक्ति अभियान का आयोजन.
BOL PANIPAT : पीकेजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मडलौदा, पानीपत ने शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान आयोजित किया। इस अभियान को गांधी ग्रुप स्टूडेंट यूनियन एवं पीकेजी कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। कॉलेज के चेयरमैन गौरव जैन, डायरेक्टर डा. दिनेश कुमार राजोरिया और डीन प्रोफेसर नीरज कुमार ने इस रैली के प्रेसिडेंट देव शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट अनिल राजपूत, चेयरमैन परम कवि एवं सेक्रेटरी अशोक शेरा को पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। इस रैली में 250 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और हमारे देश के युवा समाज को मादक पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया क्योंकि नशा एक दीमक की तरह है जो युवाओं की शक्ति क्षीण कर रहा है और पारस्परिक जागरूकता द्वारा ही इसे पूर्णतः समाप्त किया जा सकता है। इस रैली में रमेश,कपिल, मुकेश, संजय आदि उपस्थित थे।

Comments