Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी में स्वच्छता पखवाड़ा-2024 की बड़े स्तर पर शानदार शुरूआत.

By LALIT SHARMA , in Business , at July 2, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत ” विषय पर,  एम. एल. डहरिया , कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी के नेतृत्व में 1 जुलाई – 15 जुलाई तक मनाए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़ा-2024 का बड़े स्तर पर आगाज किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत  डहरिया द्वारा पानीपत रिफाइनरी ऐडमिन बिल्डिंग के प्रांगण मे सभी को स्वच्छता प्रतिज्ञा दिलवाने के साथ हुई।  इस अवसर पर पीआरपीसी के मुख्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी यूनियन एवं अधिकारी एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण व ठेकेदारों के कर्मचारी भी उपस्थित थे । इस अवसर पर  डहरिया द्वारा जागरूकता संदेशों से सुसज्जित स्वच्छता जागरूकता रथ का झंडी दिखाकर अनावरण किया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए डहरिया ने जोर देकर कहा कि स्वच्छता न केवल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाती है, बल्कि महामारियों को रोकने में भी बहुत मदद करती है। उन्होने आगे कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन और ई-कचरा प्रबंधन हमारे आस-पास के स्वास्थ्य और स्वच्छता को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। हम सभी को यह सुनिश्चित करना है कि हमारे घर के किचन से निकला कचरा और ई-कचरे का सही तरीके से निपटान किया जाये। भारत को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने हेतु अपने स्तर पर योगदान करना चाहिए। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमें न केवल स्वच्छता अपनानी होगी, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी फैलानी होगी।

कार्यकर्म मे  डहरिया एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया और प्लास्टिक बैग केचर का अनावरण भी किया गया। कार्यकर्म के अंत मे  डहरिया द्वारा  सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता किट वितरित किए गए।   

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि  तरुण कुमार बिसई,  मुख्य महाप्रबंधकगण (मानव संसाधन)  के मार्गदर्शन मे पखवाड़े के दौरान पीआरपीसी, सीआईएसएफ़, टाउनशिप एवं आसपास के गांवों और विद्यालयों के लिए कई गतिविधियों  और कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। कार्यक्रम का संचालन टीम सीसी व सीएसआर द्वारा किया गया।

Comments