Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


बाल्मीकि  और पतंजलि दल ने  जीती संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 14, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : संस्कृत संस्कारों की भाषा है विश्व की सभी भाषाओं की जननी है ।संस्कृत भाषा का ज्ञान आज भी उतना ही प्रासंगिक और सार्थक है जितना कि पुरातन समय में था ।आधुनिक समय में कंप्यूटर के क्षेत्र में संस्कृत भाषा का विशेष योगदान है। विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुझान जागृत करने के लिए आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में कक्षा सातवीं से नौंवी तक की छात्राओं के मध्य संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
उन्हें बाल्मीकि  , वेदव्यास  , पतंजलि और पाणिनि इन प्रसिद्ध कवियों एवं लेखकों के आधार पर चार भागों में बांटा गया। पूरी प्रतियोगिता 4 चक्रों में पूरी करवाई गई ।पहला सामान्य प्रश्नोत्तरी का चक्र रहा जिसमें सभी टीमों ने लगभग सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए दूसरा चक्र घंटा चक्र के नाम से था जिस में भी छात्राओं ने अधिकतर प्रश्नों का उत्तर दिया। तत्पश्चात रैपिड फायर नाम का चक्र हुआ ।चौथा चक्र चित्र आधारित था ।जिसमें रामायण और महाभारत पर आधारित प्रश्नों का चयन किया गया । सभी प्रतिभागियों ने बड़ी सूझबूझ एवं कुशलता पूर्वक प्रश्नों का सटीक उत्तर देने का प्रयास किया । अंत में दर्शकों के लिए भी प्रश्न उत्तर चक्र रखा गया ।दर्शकों का उत्साह भी देखने लायक था।
प्रतियोगिता का परिणाम
वाल्मीकि और पतंजलि  दल के पक्ष में रहा
पाणिनी द्वितीय स्थान पर  रहा   और वेदव्यास ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया
 विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा एवं जूनियर विंग प्रभारी श्रीमती रितु गोयल जी ने प्रतियोगिता की बहुत सराहना की और प्रतिभागियों को उनके प्रयास के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं के चलन के लिए प्रेरित किया उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की संस्कृत के बिना समाज का उत्थान पूर्णतया नहीं हो सकता संस्कृत विभाग अध्यक्षा नीलम मिगलानी ने ने कहा कि संस्कृत और संस्कार एक दूसरे के पूरक हैं आधुनिक परिस्थितियों में दोनों का ही होना अत्यंत अनिवार्य है इसलिए सभी बच्चों को अधिक से अधिक संस्कृत का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए अध्यापिका शालिनी ने कुशलतापूर्वक प्रतियोगिता का संचालन किया।

Comments


Leave a Reply