Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


पाइट में हैकाथॉन विजेताओं को सम्‍मानित किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 18, 2026 Tags: , , , , ,

-धनबाद से लेकर दिल्‍ली में जीते पुरस्‍कार

BOL PANIPAT : समालखा : तकनीकी, नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में पानीपत इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नॉलोजी के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉनों में सफलता प्राप्त की। अलग-अलग टीमों ने कृषि, स्मार्ट व्हीकल, ट्रेकिंग सुरक्षा और डिजास्टर मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अभिनव समाधान प्रस्तुत कर लाखों रुपये के पुरस्कार अपने नाम किए। विजेता टीम के सदस्‍यों को कॉलेज में सम्‍मानित किया गया।
टीआइईटी, पटियाला में आयोजित हैकटू में नियो-जेन इनोवेटर्स टीम के सदस्‍यों मुकुल, नेविद, साहिल, अनुज और शाइनी ने एआइ एवं आइओटी आधारित ट्रेकिंग सिस्टम प्रस्तुत किया। एनएफसी टैग की सहायता से ट्रेकिंग से जुड़ी जानकारी कलाई घड़ी पर प्राप्त की जा सकती है। टीम को इस नवाचार के लिए 70 हजार का पुरस्‍कार मिला।
पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने बताया कि डीटीयू में हुई ब्रेनवेव 2.0 प्रतियोगिता में नियो-जेन इनोवेटर्स टीम के सदस्‍यों सुमायरा, नेविद, अनुज और जैद ने पूर्वानुमान प्रणाली विकसित की। प्रभावी डिजास्टर मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया गया, जो आपदा की स्थिति में पूर्व चेतावनी देने में सक्षम है। इस प्रयोग पर टीम को 50 हजार का पुरस्‍कार दिया गया। इसी तरह पाइट के छात्रों ने आइआइटी धनबाद में कृषि प्रोजेक्‍ट एवं डीटीयू में इनोवॉल्ट हैकाथॉन में पुरस्‍कार जीता। कॉलेज में बोर्ड सदस्‍य शुभम तायल, निदेशक डॉ.शक्ति कुमार, ईसीई विभाग के अध्‍यक्ष डॉ.मनोज अरोड़ा, डॉ.पूनम जागलान एवं आइओटी लैब से डॉ.अखिलेश त्रिपाठी ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्‍मानित किया।

Comments