Tuesday, September 15, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों को कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से हारट्रॉन अकादमी के सहयोग से एडवांस एक्सेल इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 15, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT: आई.बी.कॉलेज ने विद्यार्थियों को रोजगारपरक एवं इंडस्ट्री-ओरिएंटेड कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से हारट्रॉन अकादमी के सहयोग से एडवांस एक्सेल इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को बदलते तकनीकी एवं कॉर्पोरेट वातावरण के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के पास व्यावहारिक एवं तकनीकी कौशल भी होना आवश्यक है। इंडस्ट्री-ओरिएंटेड प्रशिक्षण विद्यार्थियों को रोजगार की बदलती आवश्यकताओं को समझने और बेहतर करियर अवसर प्राप्त करने में मदद करता है।

इस इंटर्नशिप में 42 विद्यार्थियों को एडवांस एक्सेल के माध्यम से डेटा मैनेजमेंट, रिपोर्ट तैयार करना, डेटा एनालिसिस, डेटा विजुअलाइजेशन, फॉर्मूला, पिवट टेबल एवं चार्ट्स सहित अन्य  कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को एक्सेल के विभिन्न एडवांस फीचर्स का प्रयोग करके वास्तविक कार्यस्थल पर होने वाले कार्यों की जानकारी दी जाएगी। इससे विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर डॉ. चेतना नरूला ने विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास करने एवं प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को व्यावहारिक रूप से लागू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने तकनीकी कौशल को मजबूत करें।

सॉफ्ट स्किल ट्रेनर शिखा जुनेजा एवं असिस्टेंट प्रोफेसर वसुंधरा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने तथा उनके रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Comments


Leave a Reply