पाइट कॉलेज में नाचे हनुमान स्वरूप, निकली श्रीराम शोभा यात्रा
मुरथल से स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज व पानीपत से ब्रह्म ऋषि श्रीनाथ ने किया स्वागत
BOL PANIPAT : समालखा – दशहरे से पूर्व पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी (पाइट) श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। हनुमान स्वरूप जमकर नाचे तो श्रीराम बने स्वरूपों ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आशीर्वाद दिए। फूलों की रास्तेभर वर्षा होती रही। मौका था पाइट कॉलेज में हनुमान स्वरूपों के आगमन और श्रीराम शोभायात्रा का। मुरथल से स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज व पानीपत से ब्रह्म ऋषि श्रीनाथ ने शोभायात्रा का स्वागत किया। पाइट के प्रबंध समिति के सदस्यों, निदेशक डॉ.शक्ति कुमार एवं विभाग अध्यक्षों ने श्रीराम परिवार एवं हनुमान स्वरूपों का वंदन किया। पानीपत के आठ मरला से श्रीराम दूत हनुमान सभा, इंसार बाजार से श्री बजरंग सेवक सभा, समालखा की कृष्णा कॉलोनी हनुमान मंदिर से श्री राम भक्त हनुमान सेवक सभा से हनुमान स्वरूपों ने आरती की और सभी को नचाया। ब्रह्म ऋषि श्रीनाथ ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ हमें अपनी संस्कृति से भी जुड़े रहना चाहिए। हनुमान जी की कृपा से सब काम आसान हो जाते हैं। स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि श्रीराम का नाम जपते रहें। पाइट में पढ़ रहे अलग-अलग राज्यों के छात्र-छात्राओं ने हनुमान स्वरूप संस्कृति को समझा और रास्तेभर नाचते रहे। इस दौरान पाइट सचिव सुरेश तायल, बोर्ड सदस्य शुभम तायल, कर्ण कालड़ा, देवान शर्मा, आदित्य राजपूत, कृष्ण मास्टर, महाराज संजय गर्ग, महाराज तरुण नंदवानी, आकाश नारंग, अभिषेक, युवराज छाबड़ा सहित सैकड़ों हनुमान भक्त मौजूद रहे। मंच संचालन डीन डॉ.बीबी शर्मा एवं तरुण मिगलानी ने किया।

Comments