Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के खिलाडीयों ने 40वीं जूनियर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झटके मैडल 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SPORTS , at July 22, 2023 Tags: , , , ,

शिमोगा कर्नाटक में हुआ ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन

BOL PANIPAT , 22 जुलाई. 

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के खिलाड़ीयों मोहम्मद कैफ अंसारी और भारती ने पंकज ने 40वीं जूनियर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप जिसका आयोजन हाल ही में कर्नाटक के शिमोगा शहर में हुआ में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदकों पर कब्ज़ा किया. इस चैंपियनशिप में देशभर के हर राज्य से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें मोहम्मद कैफ अंसारी और भारती का प्रदर्शन शानदार रहा. बीए द्वितीय वर्ष के छात्र मोहम्मद कैफ अंसारी ने 45 किलोग्राम भारवर्ग में और महिलाओं की श्रेणी में भारती ने 49 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया. दोनों ही खिलाड़ियों ने देशभर से के खिलाड़ियों को पटखनी देते हुए अपने जौहर का परिचय दिया. कॉलेज पहुँचने पर मोहम्मद कैफ अंसारी और भारती का भव्य स्वागत एसडी कॉलेज प्रधान पवन गोयल, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ सुशीला बेनीवाल, ग्राउंड्स मैन प्रताप एवं अन्य प्राध्यापकों ने किया. इससे पहले भी मोहम्मद कैफ अंसारी और भारती राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित कर स्वर्ण पदक हासिल कर चुके है. कॉलेज के सभी प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से गद-गद नज़र आये. विदित रहे कि मार्शल आर्ट्स व्यापक रूप से एक भिन्न खेल है और इसे मोटे तौर पर हमले, प्रहार या हथियारों के प्रयोग के आधार पर विभिन्न वर्गों में बांटा गया है. पाद प्रहार के इस्तेमाल वाले खेलों की श्रेणी में कोपेरा, किक बॉक्सिंग, सेवेट तथा ताइक्वांडो शामिल है. इसीलिए इस खेल को मुश्किल खेलों की श्रेणी में शुमार किया जाता है. किन्तु चैंपियनशिप में इन दोनों खिलाड़ियों के खेल ने ऐसा महसूस कराया की इस खेल को खेलना कितना कितना सरल है. 

एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि खेल हमें स्वस्थ तो रखते ही है साथ ही ये हमें जीवन की उपलब्धियां प्राप्त करने में भी मदद करते है. हमारा व्यक्तित्व और बहुमुखी विकास खेलो से बनता है. खेल का मैदान हमारे आत्मविश्वास, परस्पर प्यार और समन्वय के भाव को बढाता है. जो कुछ मोहम्मद कैफ अंसारी और भारती ने कर के दिखाया है उससे समाज में खेल के महत्व को स्थापित करने में मदद मिलेगी तथा कॉलेज प्रशासन भी अपने खिलाड़ियों का सैदेव हौंसला बढाता रहेगा. इन्हें हर मुमकिन सुविधा प्रदान की जायेगी. 

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने अपने प्रेरणापूर्ण शब्दों में विजेता खिलाड़ियों की जमकर तारीफ़ की और कहा कि इन दोनों की उपलब्धि कॉलेज और पूरे पानीपत जिले के लिए मायने रखती है क्योंकि इससे न सिर्फ इन खिलाडियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि इससे दूसरे विद्यार्थियो को भी प्रेरणा मिलेगी. प्रतियोगिता में मैडल जीतना कोई हंसी-खेल की बात नहीं है. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर इन खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है की लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. कॉलेज को इन खिलाड़ियों पर गर्व है तथा इन्हें भविष्य में भी कॉलेज हर प्रकार कि सुविधाए देता रहेगा ताकि इनके खेल में भरपूर निखार आये और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ये ऊँचे मुकाम को प्राप्त करे.

इस अवसर पर डॉ सुशीला बेनीवाल ने अपनी ख़ुशी का इज़हार करते हुए कहा कि कॉलेज के इन दो होनहारो ने मैडल जीत कर एक कीर्तिमान बनाया है. ताइक्वांडो में वैसे भी एसडी पीजी कॉलेज का वर्षो से दबदबा रहा है. कई खिलाड़ियो ने तो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करके पदक जीते है जिनमे मोहम्मद कैफ अंसारी और भारती के नाम भी शामिल है. कॉलेज के कई खिलाड़ियों द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड आज तक कायम है और यह कॉलेज के लिए फक्र की बात है.                        

इस अवसर पर डॉ एसके वर्मा, डॉ मुकेश पुनिया, दीपक मित्तल, प्रताप और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे.    

Comments