मिल के अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत ने देशभर में बढ़ाया पानीपत का मान: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ
राष्ट्रीय पुरस्कार ने पानीपत की उपलब्धियों में जोड़ा नया अध्याय: कुमारी रंजीता कौशिक
पानीपत सहकारी चीनी मिल की राष्ट्रीय उपलब्धि पर उपायुक्त का अभिनंदन
तकनीकी दक्षता में देश में प्रथम स्थान पानीपत के लिए गौरव की बात
BOL PANIPAT , 24 सितंबर। पानीपत सहकारी चीनी मिल डाहर द्वारा तकनीकी दक्षता के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने पर प्रमुख सामाजिक संस्था फैला उजियारा फाउंडेशन की चेयरपर्सन कुमारी रंजीता कौशिक ने वीरवार को जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में संस्था के पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ का बुके व अंगवस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने उपायुक्त को तिलक लगाकर बधाई दी और इस राष्ट्रीय उपलब्धि को पानीपत जिले के लिए खुशी एवं गौरव का विषय बताया।
इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि पानीपत सहकारी चीनी मिल द्वारा तकनीकी दक्षता में देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे जिले के लिए गर्व और खुशी की बात है। यह उपलब्धि केवल मिल की नहीं, बल्कि पानीपत जिले की सामूहिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिस समर्पण, मेहनत, अनुशासन और तकनीकी दक्षता के साथ कार्य किया, उसी का परिणाम है कि पानीपत का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान तभी मिलती है, जब पूरी टीम एकजुट होकर निर्धारित लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती है। पानीपत सहकारी चीनी मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी कार्यकुशलता से यह साबित किया है कि बेहतर प्रबंधन, तकनीकी दक्षता और निरंतर मेहनत के बल पर जिले की संस्थाएं देश में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मिल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित सभी संबंधित लोगों को बधाई दी।
डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि यह सम्मान पानीपत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे जिले के अन्य विभागों एवं संस्थानों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने जिलेवासियों का आभार व्यक्त करते हुए विशेष रूप से पानीपत सहकारी चीनी मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी मेहनत एवं समर्पण के लिए धन्यवाद दिया।
फैला उजियारा फाउंडेशन की चेयरपर्सन कुमारी रंजीता कौशिक ने कहा कि पानीपत सहकारी चीनी मिल ने तकनीकी दक्षता में देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे पानीपत का नाम रोशन किया है। यह हम सभी जिलेवासियों के लिए गर्व और प्रसन्नता का अवसर है।
उन्होंने कहा कि मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों और पूरी टीम के प्रयासों से यह राष्ट्रीय उपलब्धि संभव हुई है। उन्होंने उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि पानीपत की यह सफलता पूरे जिले के लिए प्रेरणादायी है।
इस दौरान कुमारी रंजीता कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि पानीपत की कार्यक्षमता और सामूहिक प्रयासों को दर्शाती है। उन्होंने मिल की पूरी टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जिले का नाम देशभर में रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों में नरेंद्र मलिक, सिकंदर, दीपक, दिलबाग, मोहनी आदि मौजूद रहे।

Comments