Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


हरपाल ढांडा ने भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा के लिए मांगे वोट.

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 23, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT:  23 सितंबर। पानीपत ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी महीपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा ने सोमवार को कुलदीप नगर व विकास नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। हरपाल ढांडा ने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से खुश होकर तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है। भाजपा सरकार ने किसानों के हित में जो फैसले लिए हैं उससे किसान खुश है। महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं से महिलाएं भी बहुत खुश हैं।
हरपाल ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने पर विकास कार्यों में गति आएगी। हर वर्ग के लिए कार्य किए जाएंगे। प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने हलके की जनता के लिए अनेकों कार्य किए है। 2014 से पहले विकास के मामले में पानीपत ग्रामीण विधानसभा पिछड़ा हुआ था, लेकिन 2014 में भाजपा सरकार आने के बाद पानीपत ग्रामीण विधानसभा विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह आने वाली 5 अक्तूबर को महीपाल ढांडा को वोट दें ताकि प्रदेश में विकास कार्य निरंतर चलते रहें। इस मौके पर जसमेर फोर, दीपक फोर, सतपाल जौरासी, गुलशन आनंद, रोशन लाल, मास्टर राममेहर, जसविंदर चहल, पवन जांगड़ा व पवन गोगलिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments