Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ज़िला भाजपा अध्यक्ष ने ली थर्मल मण्डल बूथ अध्यक्षो की बैठक

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 9, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 9 मार्च , संगठन मजबूत तभी मजबूत होता है जब बूथ मजबूत हो।बूथ इकाई ही पार्टी व सरकार की नीतियां व कार्यो को जनता तक लेकर जाता है। ये शब्द ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने मतलौडा भालसी पेट्रोल पम्प पर थर्मल मण्डल के बूथ अध्यक्षो की बैठक लेते हुए कही।

डॉ अर्चना ने कहा कि जब बूथ जीतते है तभी चुनाव जीतते है । उन्होंने नारा लगवाया बूथ जीत चुनाव जीता। डॉ अर्चना ने बैठक में कल विधान सभा में पेश राज्य बजट के बारे बताया। उन्होंने कहा ये बजट हर वर्ग व हर क्षेत्र के लिये लाभ कारी है।शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए बजट में अनेको प्रावधान किए गए ।

किसानों के फसली ऋण का ब्याज व जुर्माना माफ करने का बजट में प्रावधान किया है। किसानो के क्लस्टर बनाने के बारे प्रावधान किया गया। किसानों की आय बढ़ाने के लिए जीरो बजट खेती व प्राकृतिक खेती पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा ये जानकारी बूथ अध्यक्ष जनता के बीच लेकर जाए।

उन्होंने बूथ अध्यक्षो को बूथ समिति बनाने की टिप्स दिए.
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मण्डल अध्यक्ष महावीर भार्गव ने विश्वास दिलाया कि की सभी बूथ अध्यक्ष शीघ्र अपनी बूथ समिति गठित कर लेंगे। महावीर भार्गव ने पुष्ल गुच्छ देकर स्वागत किया ।

बैठक में मुख्य रूप से राजिंदर भादड,बलविंदर आर्य, महावीर दहिया,चांद भाटिया, सुरेंद्र नोहरा, योगेश व धर्मबीर शेरा मोजुद थे।

Comments