Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


साहित्यिक सप्ताह के तीसरे दिन ‘Inspiring Echoes on Feminism’ विषय पर निबंध लेखन आयोजित.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 9, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी (पी.जी.)कॉलेज, पानीपत के अंग्रेजी विभाग की टैगोर समिति द्वारा साहित्यिक सप्ताह के चौथे दिन ‘Inspiring Echoes on Feminism’ विषय पर निबंध लेखन का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम के मार्गदर्शन में तथा प्राध्यापिका रोशनी के संयोजन में सम्पन्न हुआ। निबंध लेखन प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नारी सशक्तिकरण, समानता तथा सामाजिक जागरूकता के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना था। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को सामाजिक मुद्दों पर सोचने तथा अपने विचारों को सशक्त रूप से व्यक्त करने के लिए प्रेरित करते हैं । नारीवाद पर निबंध लैंगिक समानता को बढ़ावा देने, ऐतिहासिक पितृसत्तात्मक संरचनाओं का विश्लेषण करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ नीलम ने इसके सन्दर्भ में कहा निबंध लेखन के माध्यम से आप अपने बिखरे हुए विचारों को एक निश्चित दिशा और ढांचा दे सकते हैं। यह मानसिक स्पष्टता बढ़ाता है और आपको विषय की गहराई समझने में मदद करता है। एक अच्छे निबंध के लिए विषय के विभिन्न पहलुओं (गुण-दोष, कारण-प्रभाव) का विश्लेषण करना आवश्यक होता है। कॉलेज में आयोजित यह साहित्यिक सप्ताह आगे भी विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ जारी रहेगा। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के सभी प्राध्यापक डॉ. नीलम ,डॉ. निधि मल्होत्रा,डॉ नेहा पुनिया ,सहायक प्रो. रेखा , सहायक प्रो. राहुल,डॉ. रिशु ,सहायक प्रो. दीप्ति,सहायक प्रो. एकता ,सहायक प्रो. रोशनी उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply