Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


30 जुलाई को 3 बजे से 5:30 बजे तक व 31 जुलाई को प्रातः: 10 बजे से 5:30 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) –  2024 परीक्षा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 28, 2025 Tags: , , , , ,

30 जुलाई को 4114 व 31 जुलाई को प्रात: 7082 व सायं सत्र में 2842 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

BOL PANIPAT , 28 जुलाई। उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। केन्द्र अधीक्षक बिना वजह से परीक्षार्थियों को तंग ना करें। बिना वजह के ऐसी तलाशी ना लें जिससे परीक्षा से कोई संबंध नही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने ऐसा कोई निर्णय नही लिया है कि महिला परीक्षार्थी के मंगलसूत्र, कड़े, चैन, बाली व इत्यादि आभूषण निकलवाएं। इसी प्रकार सिख धर्म से सम्बंधित जो परीक्षार्थी कृपाण लेकर आते हैं उसको केवल चेक कर लें उसको उतरवाना कोई जरूरी नहीं। केन्द्र अधीक्षक विवेक से काम लें और किसी की भी भावनाओं को आहत ना करें।
उन्होंने बताया कि 30 व 31 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा – 2024 अलग-अलग चरणों में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को लेवल-3 (पीजीटी-लेक्चरर) की परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 14 सेंटर बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 4114 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
वहीं 31 जुलाई को लेवल-2 (टीजीटी कक्षा 6 से  8वीं) की परीक्षा प्रात: 10 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 23 सेंटर बनाए गए हैं जिनमें 7082 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। लेवल-1 (पीआरटी-कक्षा 1 से 5वीं) की परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से लेकर 5:30 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 10 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें 2842 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षार्थियों को रंगीन सत्यापित एडमिट कार्ड लेकर आना होगा

डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में आने के लिए रंगीन सत्यापित एडमिट कार्ड लेकर आना होगा। परीक्षा केन्द्र में किसी भी तरह के मोबाइल, ब्लूटूथ, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस इत्यादि को लेकर जाने की मनाही रहेगी। इस परीक्षा के लिए पानीपत एसडीएम नोडल ऑफिसर होंगे और 23 डयूटी मैजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्रों पर कानून व्यवस्था बनाने के लिए कड़ी नजर रखेंगे। इस मौके पर इसराना एसडीएम नवदीप सिंह, समालखा एसडीएम अमित कुमार, सीटीएम टिनू पोशवाल, डीएसपी सुरेश सैनी, डीईओ राकेश बूरा, बोर्ड के अधीक्षक सत्यवान सिंह सहित सभी परीक्षा केन्द्रों के अधीक्षक मौजूद रहे।

Comments