पीआरपीसी ने तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स स्पोर्ट्स मीट-2024 का किया सफलतापूर्वक आयोजन
BOL PANIPAT :- 8 अप्रैल, 2024, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी अनूठी परंपरा को जारी रखते हुए पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने सभी आयु वर्ग के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स स्पोर्ट्स मीट-2024 का आयोजन किया। यह आयोजन पीआरपीसी ने अपने मिनी स्मार्ट सिटी के फुटबॉल ग्राउंड में दिनांक 5 से 7 अप्रैल, 2024 तक किया। इंद्रधनुष के सात रंगों से सुसज्जित विभिन्न हाउस के तहत खेलने वाले सभी खिलाड़ियों जिसमे पीआरपीसी के चार हाउस और पानीपत मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, नॉर्दर्न रीजन पाइपलाइन लिमिटेड और बिजनेस डेवलपमेंट ग्रुप के एक-एक हाउस ने, उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने चुनौतीपूर्ण प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में एम. एल. डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी ने 5 अप्रैल, 2024 को खेलों की शुरुआत की घोषणा। इस अवसर पर एस के कनौजिया, कार्यकारी निदेशक (एनआरपीएल), पीआरपीसी के मुख्य-महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण, संबंधित वरिष्ठ अधिकारी, आईओओए और आईपीआरईयू के पदाधिकारी तथा एनआरपीएल, पीएमसी और बीडी समूह के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे। वार्षिक एथलेटिक्स स्पोर्ट्स मीट-2024 का आयोजन तरुण कुमार बिसई, मुख्य-महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के मार्गदर्शन में हुआ।
अपने उद्घाटन भाषण के दौरान एम. एल. डहरिया ने सभी खिलाड़ियों और आयोजक टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एम. एल. डहरिया ने इस बात पर जोर दिया कि खेल हर किसी के जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल हमें नेतृत्व करना सिखाते हैं, असफलताओं से उबरने और तनाव को कम करने के तरीके सिखाते हैं, जीवन में खुशियाँ बढ़ाते हैं और हमें फिट एवं स्वस्थ रखते हैं। इसके अलावा खेल हमें अनुशासन, टीम-वर्क, प्रतिबद्धता, समर्पण, कड़ी मेहनत और साहसी बनना जैसे कई उत्तम गुण भी सिखाते हैं ।
इस मेगा स्पोर्ट्स मीट में तीन दिनों के दौरान लगभग 500 आईओसियन्स और उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। अलग-अलग आयुवर्ग के सर्वश्रेष्ठ तीन एथलीट जोकि पीआरपीसी से सुरिंदर मीना, सहायक प्रबन्धक (उत्पादन), विजय सिंह बुमरा, एसईए-VIII (उत्पादन ), विजय सिंह, केमिस्ट तथा बीडी ग्रुप से देवयानी बाजपेयी, सहायक प्रबन्धक (पीएडीसी) चुने गए। इसके अलावा आर के गणवीर, मुख्य-महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) की अध्यक्षता वाले ग्रीन हाउस को समग्र विजेता घोषित किया गया, जबकि सुधांशु शेखर मुख्य-महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) की अध्यक्षता वाले ब्लू हाउस को उपविजेता घोषित किया गया। सभी विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी और पदक से सम्मानित किया गया।

Comments