Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार पदोन्नति उपरांत बने एएसआई।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 7 जनवरी 2022, मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार पदोन्नति उपरांत बने एएसआई। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन ने प्रदीप के कंधों पर स्टार लगा पदोन्नति देते हुए दी शुभकामनाएं, भविष्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किया प्रेरित। 

पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन ने पदोन्नति पाने वाले मुख्य सिपाही प्रदीप के कंधों पर स्टार लगा एएसआई पदोन्नत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभ कामनाए दी। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन ने कहा कि एक पुलिस अधिकारी का ईमानदार व कर्मठ होना बहुत जरूरी है, एएसआई प्रदीप ने हमेशा ही अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वाहन किया है। उन्होने नव पदोन्नत एएसआई प्रदीप का हौसला बढाते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेवारियां और अधिक बढ़ गई हैं और उन्हे पूरा भरोसा है की वे अपनी जिम्मेवारियों को उचित प्रकार से निभाएंगे और हर कसौटी पर खरा उतरेगें।

Comments