कर्मचारियों तथा अधिकारियों का किया गया हैल्थ चैकअप
BOL PANIPAT , 28 फरवरी। लघु सचिवालय में मंगलवार को उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा हैल्थ चैकअप शिविर लगाया गया। शिविर में सैकड़ों कर्मचारियों तथा अधिकारियों के स्वास्थ्य की जांच गई और उनको डॉक्टरों द्वारा रूटीन चैकअप के प्रति जागरूक किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर की अध्यक्षता अस्पताल की तरफ से आए डॉक्टर बंधन बहल तथा डॉक्टर निशान्त ने की।
इस स्वास्थ्य जांच शिविर के उपरान्त डॉक्टर बंधन बहल ने कहा कि जांच शिविर में बल्ड प्रेशर, शुगर, इ.सी.जी. आदि रोगों के निदान के लिए विशेषज्ञों की देख-रेख में कर्मचारियों तथा अधिकारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने कहा कि ये कैंप समय-समय पर लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए अस्पताल द्वारा लगाएं जाते हैं और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वर्तमान में पर्यावरण और वातावरण दूषित होता जा रहा है, लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। इनसे बचने के लिए सभी लोगों को हर 6 महीने में अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य करवानी चाहिए।

Comments