Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बिजली सम्बंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों के शीघ्र निवारण के लिए बैठक 25 मई को

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 22 मई। बिजली सम्बंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों के शीघ्र निवारण के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष आर.के.शर्मा आगामी 25 मई को गोहाना रोड़ स्थित कार्यकारी अभियंता सिटी के कार्यालय में प्रात: 11 बजे से सांय 4 बजे तक बैठक लेंगे।
यूएचबीवीएन के अधीक्षण अभियंता धर्मबीर छिक्कारा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में बिजली सम्बंधी वही समस्याएं सुनी जांएगी जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के उपरान्त भी कोई समाधान नही हो रहा। ऐसे सभी उपभोक्ता इस फोरम के समक्ष अपने आवेदन रख सकते हैं। इसके साथ-साथ जिन उपभोक्ताओं के दो वर्ष से पहले के केस, बिजली चोरी सम्बंधित केस व कोर्ट में लम्बित शिकायत की सुनवाई उक्त बैठक में नही होगी।

Comments