Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


एनीमिया की कमी को दूर करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगाएगा गांव-गांव में शिविर: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 30, 2025 Tags: , , , , ,

-जुलाई के पूरे महीने में स्वास्थ्य विभाग लगाएगा शिविर

-महिलाओं, बच्चों में खून की कमी की मात्रा बढ़ाने को लेकर शिविर में उपलब्ध होगी दवाएं

-ग्राम पंचायत को स्वास्थ्य विभाग का करना होगा सहयोग

-गांव स्तर पर पंचायतों को करानी होगी मुनादी

BOL PANIPAT , 30 जून। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (एनीमिया) की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को जिला सचिवालय में सम्पन्न हुई। उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि महिलाओं में, बच्चों में खून की कमी के क्या कारण है उनका पता लगाना होगा व उन्हें सही उपचार देना होगा। इसको लेकर जुलाई के महीने में सभी गांव में कैंपों का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि गांव स्तर पर एनीमिया को दूर करने को लेकर जो शिविर लगाए जाएंगे उनका पहले शेड्यूल तैयार करना होगा। सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में भी बच्चों के लिए शिविर लगाने के उपायुक्त ने निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि कैंप में एचबी व आयरन बढ़ाने को लेकर नि:शुल्क टैबलेट भी विभाग द्वारा उपलब्ध करवानी होगी।
    उपायुक्त ने कहा कि ज्यादातर बीमारियों के पनपने का कारण खून की कमी है। हमें अपनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना होगा व औरों को भी जागरूक करना होगा। उपायुक्त ने बताया कि 50 प्रतिशत महिलाओं में खून की कमी है महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इसको दूर करने को लेकर महिलाओं को जागरूक करना होगा व आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविरों का आयोजन करना होगा।
उपायुक्त ने कहा कि जब से हम प्रकृति से दूर हटे हैं तब से बीमारियों के चंगुल में फंसते जा रहे हैं। महिलाओं में पोषण की कमी को लेकर बड़े स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। उपायुक्त ने महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला एवं खाद्य आपूर्ति नियंत्रण को योजना बना कर तरीके से कार्य करके इस अभियान को सफल बनाने की निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ डॉक्टर किरण, डीपीओ परमिंदर कौर, डीडीपीओ राजेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा व कई अन्य विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments