यमुना में पानी के तेज बहाव और बाढ़ की स्थिति को लेकर हेल्पलाइन नंबर +919306367753 जारी
BOL PANIPAT : समालखा, 28 जुलाई। यमुना में पानी के तेज बहाव और बाढ़ की स्थिति को लेकर उत्पन्न स्थिति पर नियंत्रण रखने और किसी भी असामान्य स्थिति से निपटने के लिए उपमंडल समालखा द्वारा हेल्पलाइन नंबर +919306367753 जारी किया गया है।
एसडीएम अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल समालखा एरिया में किसी भी तरह से बाढ़ की स्थिति पर नियंत्रण रखने और किसी भी असामान्य स्थिति पर रोक लगाने के लिए उपमंडल प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति की जानकारी देने के लिए उक्त नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसी के दृष्टिगत उक्त नंबर जारी किया गया है जिस पर उपमंडल समालखा प्रशासन को सूचना दी जा सकती है और किसी भी प्रकार की सहायता के लिए संपर्क किया जा सकता है।

Comments