विद्यार्थियों ने PIET कॉलेज के ‘इनक्यूबेशन सेंटर’ का भ्रमण किया.
BOL PANIPAT : आईबी महाविद्यालय में कौशल विकास केंद्र(स्किल डेवलपमेंट सेंटर) विभाग के विद्यार्थियों ने PIET कॉलेज द्वारा आयोजित ‘पाइट क्वेस्ट’ स्पर्धा में 30 बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, साथ ही PIET कॉलेज के ‘इनक्यूबेशन सेंटर’ का भी भ्रमण किया | आई.बी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा की इस तरह के ‘औद्योगिक और शैक्षिक’ भ्रमण से विद्यार्थियों को समाज में हो रहे तकनीकी बदलाव को सिखाने का मौका मिलता है | जिससे विद्यार्थियों में कुछ नया करने एवं सिखाने का जज्बा मिलता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है |महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ,वाणिज्य और प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा,कौशल विकास केंद्र के संयोजक प्रो. अजयपाल सिंह, प्रो. अश्विनी गुप्ता द्वारा बच्चों को शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| इस भ्रमण के सफल आयोजन में कौशल विकास केंद्र की समन्वयक प्रोफेसर शालू एवं वाणिज्य विभाग से प्रोफेसर आंचल ने अहम भूमिका निभाई ,इससे पहले भी PIET द्वारा आयोजित E-Summit में भी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया था |

Comments