हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंच संचालन अध्यापिका अश्मा रानी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि किरण मोंगिया रही। निर्णायक मंडल की भूमिका सरिता नारंग तथा आरती दुर्गा द्वारा निभाई गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बच्चों द्वारा अलग-अलग विषयों पर विचार प्रस्तुत किए गए। इसका प्रमाण तालियों की गड़गड़ाहट से पता चला।
· भाषण का विषय (कक्षा छठी से आठवीं)
1. हरित ऊर्जा
2. एक भारत श्रेष्ठ भारत
3. अंतरिक्ष में भारत के बढ़ते कदम
· भाषण का विषय (कक्षा नौवीं से बारहवीं)
1. ऑनलाइन शिक्षा जगत में नवीन क्रांति
2. साइबर युग-साइबर ठगी, सावधानियां
3. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दौर
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-
· कक्षा आठवीं से कनिष्ठ नेहरू सदन से प्रथम रहा। कक्षा आठवीं से आरव सुभाष सदन से द्वितीय रहा।
· कक्षा बारहवीं से तनिशा प्रथम गांधी सदन से प्रथम व कक्षा बारहवीं से ही अंतरा नेहरू सदन से द्वितीय स्थान पर रही।
अंत में प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने बच्चों को बधाई दी और कहा कि बच्चों में कला भगवान का दिया उपहार है। बस उस कला को निखारने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रमों द्वारा बच्चों को मनोबल और शारीरिक विकास होता है।
अंत में नेहरू सदन विजयी रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया।

Comments