Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन राष्ट्र स्तरीय हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया .

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 14, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक ऑनलाइन राष्ट्र स्तरीय हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के लिए निम्नलिखित विषय निर्धारित किए गए थे:

हिंदी भाषा में रोजगार उन्मुखता, वैश्वीकरण एवं हिंदी, त्रिभाषा सूत्र में हिंदी की स्थिति, हिंदी भाषा और संस्कृति, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हिंदी

इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के कुल 24 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में विजेता इस प्रकार रहे:

प्रथम स्थान: सृष्टि मेहता (एस. डी. कॉलेज, अंबाला)

द्वितीय स्थान: सुमित आनंद (आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत)

तृतीय स्थान: मुस्कान (एल. बी. एस. महिला आयुर्वेदिक कॉलेज)

सांत्वना पुरस्कार: प्रगति सेजवार (जी. एम. एन. कॉलेज, अंबाला)

प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी विश्व की प्रमुख भाषाओं में से एक है। यह विश्व की प्राचीन, समृद्ध एवं सरल भाषाओं में गिनी जाती है और साथ ही हमारी राजभाषा भी है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमें गौरव प्रदान करती है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज हिंदी भाषा के क्षेत्र में रोजगार के नए-नए अवसर निरंतर बढ़ रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों में हिंदी अधिकारी, अनुवादक, हिंदी सहायक जैसे पद उपलब्ध हैं। इसके अलावा, मीडिया क्षेत्र में संपादक, रिपोर्टर, स्क्रिप्ट राइटर, संवाद लेखक, गीतकार आदि के रूप में भी हिंदी भाषी युवाओं के लिए अनेक संभावनाएं हैं। अतः हमें हिंदी भाषा को सर्वसम्मति व समर्पण भाव से अपनाना चाहिए।

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. गुरनाम सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता एवं व्यक्तिगत विकास के लिए अत्यंत आवश्यक होती हैं। यह न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए अधिक सक्षम बनाती हैं।

निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. शर्मिला यादव एवं डॉ. जोगेश ने वहन की । कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. निर्मला, डॉ. पूजा एवं डॉ. रेखा का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

Comments