Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए फहराएं हर घर तिरंगा: कृष्ण लाल पंवार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 13, 2022 Tags: , , , , ,

राज्यसभा सांसद ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने आवास पर फहराया तिरंगा

BOL PANIPAT , 13 अगस्त। राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने वीर शहीदों, शूरवीरों व योद्धाओं को असली श्रद्धांजलि देने के लिए आमजन से आह्वान किया है कि वे 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराएं। राज्यसभा सांसद ने शनिवार को अपने आवास पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश वासियों से हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने लाखों-लाखों कुर्बानियां देकर यह आजादी हासिल हुई है। हमारे आने वाली पीढिय़ों को यह बता सके कि कितनी कुर्बानियों के बाद यह आजादी हासिल हुई है, ताकि हमारे आने वाली पीढिय़ां भी अपनी जिम्मेदारियों व कर्तव्य को समझ सकें।

Comments