समालखा क्षेत्र में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एएनसी स्टाफ को समालखा में किया तैनात.
BOL PANIPAT : 04 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने समालखा क्षेत्र में अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को जिला के एएनसी/एवीटी स्टाफ को अलग कर एएनसी स्टाफ को समालखा अनाज मंडी में तैनात कर दिया है। एएनसी इंचार्ज इंस्पेक्टर सुमित के साथ 21 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति कर टीम को तैनात किया गया है। वही पानीपत सेक्टर 11/12 में तैनात एवीटी स्टाफ में सब इंस्पेक्टर रोहताश को इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर सुमित सरोहा सहित सभी पुलिकर्मियों को समालखा क्षेत्र में अपराध व अंकुश लगाने के उचित दिशा निर्देश दिए है। उक्त टीम क्षेत्र में प्रभावी गश्त कर अपराधों पर अंकुश लगाएगी।
पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी रूप से अंकुश लगा आमजन को बेहतर सुरक्षा व लोगों की मांग को मध्यनजर रखते हुए उक्त स्टाफ को समालखा में तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह ने गत दिनों ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत चुलकाना धाम श्याम बाबा मदिर परिसर में लागों से बातचित कर गांव व क्षेत्र की समस्याए सुनी थी। इस दौरान मौजूद लोगों ने क्षेत्र में पानीपत की तर्ज पर समालखा उप मंडल में भी पुलिस की क्राइम युनिट तैनात करने की मांग रखी थी। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने मौके पर इस पर अमल करते हुए जल्द ही क्राइम युनिट तैनात करने का आश्वासन दिया था।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की उक्त टीम को पानीपत से समालखा में तैनात किया गया है। क्षेत्र के लोग पुलिस का सहयोग करें। आमजन के सहयोग से ही पुलिस को अपराधों पर त्वरित अंकुश लगाने में कामयाबी मिलती है। उक्त टीम का मुख्य लक्ष्य क्षेत्र में अपराध पर त्वरित अंकुश लगाने पर रहेगा।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि समालखा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में युवा नशे की गिरफ्त में आ रहें है। क्षेत्र में आस पास के जिलों के तस्कर भी नशा तस्करी करने में सक्रिय है। उक्त टीम क्षेत्र में नशा तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगा नशा तस्करी की चेन को तोड़ने का पुरजोर प्रयास करेंगी। आमजन से अपील है कि उनके आसपास कोई नशे की तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगा। और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि पानीपत पुलिस जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए भरसक प्रयासरत है। नशे की गर्त में फसे लोगों को चिन्हित कर उनका सिविल अस्पाल के डी एडिक्शन सेंटर में इलाज करवा दवाई दिलाई जा रही है। युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए खेलों का आयोजन करवाया जा रहा है। साथ ही नशा तस्करों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।

Comments