Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


21 सितंबर को मोहाली में होने वाली विशाल रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा : कामरेड सूरत सिंह देशवाल

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 19, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 19 सितंबर। आज भगत सिंह स्मारक सभागार में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पानीपत जिला कौंसिल की मीटिंग वरिष्ठ अधिवक्ता कामरेड सूरत सिंह देशवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई । मीटिंग में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की हरियाणा राज्य कार्यकारणी के सदस्य एवं जिला सचिव पवन कुमार सैनी एडवोकेट ने पिछले समय में की गई पार्टी गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की । सीपीआई के राज्य सह सचिव कामरेड सत्येन्द्र गिरी एडवोकेट ने गत दिवस हुइ पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग के फैसलों पर विस्तार से चर्चा की ।
बैठक में विचार विमर्श के बाद तय किया गया कि चंडीगढ में 21 से 25 सितंबर तक हो रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 25 वें राष्ट्रीय महाधिवेशन (पार्टी कांग्रेस) के अवसर पर 21 सितंबर को मोहाली में होने वाली विशाल रैली में असंध सहित पानीपत जिले से सैकड़ों कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा ।
बैठक में हॉल में हुई बरसात और उत्तर भारत के राज्यों में आई भीषण बाढ़ से हुए जान माल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया गया और पंजाब ,हिमाचल हरियाणा, उत्तराखंड में आई भीषण बाढ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और खराब हुई फसल का 50 हजार प्रति एकड़ एवं बेघर हुए लोगों को 5 लाख रुपए प्रति मकान मुआवजा देने की मांग की गई ।
बैठक में पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य कामरेड राम रतन एडवोकेट,सी पी आई के वरिष्ठ नेता कामरेड मंगल सिंह दिलावरी, मामचंद सैनी,सन्नोवर राणा,शीश राम तोमर,ओम सिंह यादव,ओम प्रकाश कश्यप, जय भगवान दरियापुर, जितेन्द्र पाल, सुल्तान सिंह, देवेन्द्र कुहाड़, सत्यनारायण शर्मा, रुपेश सैनी आदि ने हिस्सा लिया,।

Comments