पत्नी से मारपीट करने का आरोपी पति गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 03 मार्च : किशनपुरा चौकी पुलिस ने पत्नी के मारपीट करने मामले में सोमवार को आरोपी पति को गिरफ्तार किया। किशनपुरा चौकी इंचार्ज एएसआई दिनेश ने बताया कि किशनपुरा निवासी सपना पत्नी गोल्डी ने शिकायत देकर बताया था कि करीब 8 साल पहले उसकी गोल्डी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद उन दोनों का 5 साल का बेटा है। 21 फरवरी को पति गोल्डी ने अपनी मां के साथ मिलकर उसके साथ झगड़ा किया। उसको हॉकी से पीटा गया । हॉकी लगने से उसके हाथ में फ्रैक्चर आ गया। पुलिस ने थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में महिला सपना की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई थी।
इंचार्ज एएसआई दिनेश ने बताया कि किशनपुरा चौकी पुलिस ने सोमवार को आरोपी गोल्डी को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने के साथ ही आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हॉकी बरामद कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments