Wednesday, September 9, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी. पी.जी. कॉलेज, पानीपत में ‘अंकुरण’ समारोह का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 9, 2026 Tags: , , , , ,

459 विद्यार्थियों को CAB, TAB एवं Swarambh कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए

BOL PANIPAT । आई.बी. पी.जी. कॉलेज, पानीपत में मेधा द्वारा ‘अंकुरण’ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की सीख, कौशल विकास एवं उपलब्धियों को पहचान देना और उन्हें भविष्य की बेहतर संभावनाओं के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान Medha द्वारा संचालित CAB, TAB एवं Swarambh कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 459 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने इन कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न व्यावहारिक एवं रोजगारपरक कौशल विकसित किए, जो उनके व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
समारोह में उद्योग जगत से Taggify एवं Ecom Startz कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। Taggify की ओर से रोहित गोयल एवं साजल जैन तथा Ecom Startz की ओर से अंजलि एवं शिवानी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में अपने कौशल को बेहतर अवसरों में बदलने के लिए प्रेरित किया और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रबंधक समिति की ओर से सचिव आई. बी. एल. एजुकेशनल सोसाइटी एवं कोषाध्यक्ष गवर्निंग बॉडी कॉलेज रवि गोसाई ने अपने संबोधन में बताया कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ इन कोर्सेज में भी भाग लेने के लिये प्रेरित किया और यह भी निर्देश दिया कि वे इन प्रमाण पत्र को अनिवार्य रूप से अपने माता पिता को समर्पित करे।

प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए व्यावहारिक एवं रोजगारपरक कौशल भी आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की दिशा तय करने का अवसर प्रदान करते हैं।

प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर निकलकर वास्तविक जीवन और कार्यक्षेत्र के लिए आवश्यक कौशल सीखने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त ये प्रमाण-पत्र उनकी मेहनत और सीख का प्रमाण हैं तथा उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

समारोह के अंत में सभी प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में उत्साह, आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को और मजबूत किया।

प्रबंधक समिति की ओर से सचिव आई. बी. एल. सोसाइटी एवं कोषाध्यक्ष गवर्निंग बॉडी कॉलेज रवि गोसाई, प्रबंधक, आई बी (एल) पब्लिक स्कूल युधिष्ठिर मिगलानी की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाविद्यालय की ओर से डॉ. निधान सिंह, प्रो. पवन सिंह , प्रो खुशबू एवं कीर्ति उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे मेधा की ओर से मिस्टर शहीद, मिस छवि, निधि, नेहा अमन, अब्दुल हसीब ने अहम भूमिका निभाई।

Comments


Leave a Reply