विद्यार्थियों के लिए “ पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित आई.बी. पी.जी. कालेज में प्रो. सोनिया विरमानी और प्रो. सुखजिन्दर सिंह द्वारा बी.काम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए “ पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण ” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय हरियाणा का व्यवसायिक वातावरण, ग्रामीण ऋणग्रस्तता व्यष्टि और समष्टि अर्थशास्त्र रहे। इस प्रतियोगिता में 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने पी.पी.टी बनाकर स्मार्ट बोर्ड की सहायता से अपने विषय को प्रस्तुत किया और किसानों की ऋणग्रस्तता के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग जी ने विद्यार्थियों के उत्साह को सराहा और कहा आज के इस बदलते युग में इस तरह की प्रतियोगिताएं बहुत जरूरी है। समय के अनुसार विद्यार्थियों को भी अपनी स्किल्स को बढ़ाना होगा। उनकी मानसिक विकास को इन प्रतियोगिताओं से बढ़ावा मिलता है। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों के उज्जवल भविष्य का निर्माण होता है वह जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। इस प्रतियोगिता में आशना प्रथम, लव कुमार द्वितीय, सौरभ तृतीय और सिमरन और शाहरुख ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। इस प्रतियोगिता का आयोजन बी.काम प्रथम वर्ष के मेंटर प्रो. सोनिया विरमानी और प्रो. सुखजिन्दर सिंह ने किया।

Comments