IBM हॉस्पिटल द्वारा आगामी 27 अप्रैल को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
BOL PANIPAT : चिकित्सा सेवा केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज सेवा और मानवता की सेवा है। आज, 22 अप्रैल को आयोजित एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने दो महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी पहलें घोषित कीं—एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और एक विशेष हेल्थ कार्ड ,जो हर व्यक्ति के स्वास्थ्य का सच्चा साथी बनेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में IBM हॉस्पिटल के प्रमुख विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति रही, जिनमें शामिल थे –
डॉ. राजीव धीमान (ऑर्थोपेडिक), डॉ. दिलीप जरवाल (ईएनटी), डॉ. संतोष गुप्ता (जनरल फिजिशियन), डॉ. राजेश गोयल (नेफ्रोलॉजिस्ट), डॉ. उदिप्त श्रिंगी (यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजय गुप्ता (गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट) और डॉ. रजत मनचंदा (न्यूरोलॉजिस्ट)। इन सभी विशेषज्ञों ने IBM हॉस्पिटल की इस सामाजिक पहल को समय की मांग बताया।

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
IBM हॉस्पिटल द्वारा आगामी 27 अप्रैल 2025, रविवार को 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक,संजय चौक, जाटल रोड स्थित हॉस्पिटल परिसर में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में नागरिकों को बी.पी., शुगर, ईसीजी, हीमोग्लोबिन, बीएमआई जैसे जरूरी परीक्षण बिना किसी शुल्क के प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा, विभिन्न रोगों जैसे हड्डी, हृदय, पाचन, मूत्र, मस्तिष्क एवं नाक-कान-गला संबंधी समस्याओं की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच और सलाह भी दी जाएगी। यह शिविर न केवल रोगों की पहचान का अवसर है, बल्कि एक ऐसा मंच है जहाँ सेवा, सहानुभूति और सम्मान के साथ नागरिकों का मार्गदर्शन किया जाएगा।
हेल्थ कार्ड
IBM हॉस्पिटल ने एक और अहम पहल करते हुए एक विशेष हेल्थ कार्ड लॉन्च किया है, जिसकी कीमत मात्र ₹35 रखी गई है और यह 1 वर्ष तक मान्य रहेगा। इस कार्ड के धारकों को ओपीडी परामर्श, पैथोलॉजी टेस्ट्स और अन्य हेल्थ पैकेजों पर विशेष छूट प्रदान की जाएगी। यह कार्ड विशेष रूप से उन नागरिकों के लिए तैयार किया गया है जो सीमित संसाधनों में भी अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहते हैं। डॉ. गौरव श्रीवास्तव ने कहा-यह कार्ड उन जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान होगा जो आर्थिक कारणों से समय पर इलाज नहीं करवा पाते। हमारा उद्देश्य है कि स्वास्थ्य सेवा सभी के लिए सुलभ और सस्ती हो। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि “यह शिविर और हेल्थ कार्ड केवल सेवाएं नहीं, बल्कि IBM हॉस्पिटल की नैतिक प्रतिबद्धता और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक हैं। हमारा विश्वास है कि हर जीवन कीमती है और हर किसी को गरिमामय चिकित्सा सेवा मिलनी चाहिए ।

Comments