Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


इग्नू का 36वां दीक्षांत समारोह 3 अप्रैल को: डा धर्म पाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 26, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 26 मार्च। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डा धर्म पाल ने बताया की विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह 3 अप्रैल 2023 को आयोजित होने जा रहा है। जिन छात्रों ने दिसंबर 2021 और जून 2022 की सत्रांत परीक्षा में अपने पाठ्यक्रम पूरे कर लिए हैं, वे इस दीक्षांत समारोह में अपनी डिग्री/डिप्लोमा/सर्टिफिकेट प्राप्त करने के पात्र हैं। इग्नू का 36वां दीक्षांत समारोह इग्नू मुख्यालय, मैदान गढ़ी व पुरे भारत में चुनिंदा 36 क्षेत्रीय केन्द्रो पर एक साथ आयोजित किया जायेगा। दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण ज्ञान दर्शन चैनल, स्वयम प्रभा चैनल, दूरदर्शन चैनल और इग्नू के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर किया जायेगा।
उन्होंने बताया की इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल और क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ का दीक्षांत समारोह एक साथ इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के सेक्टर 12 स्थित भवन में आयोजित किया जायेगा दीक्षांत समारोह को लेकर सभी तरह तैयारियां की जा रही है जो भी विद्यार्थी इस दीक्षांत समारोह के लिए पात्र है और जिन विद्यार्थियों ने निर्धारित फीस का भुगतान कर दिया है ऐसे विद्यार्थियों को इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए क्षेत्रीय केंद्र द्वारा ईमेल के माध्यम से इनविटेशन/सुचना भेजकर इस कार्यक्रम के लिए बुलाया जायेगा।

Comments