Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


डिजिटल मोड में होगी जनगणना 2027 : एसडीएम मनदीप कुमार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 16, 2026 Tags: , , , ,

-जनगणना 2027 को लेकर अध्यापकों का प्रशिक्षण, ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान

-अध्यापकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

-जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, जिला सचिवालय में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

BOL PANIPAT, 16 मार्च। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त, भारत द्वारा आयोजित जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत सोमवार को पानीपत के जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित सभागार में सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया।  

    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम मनदीप कुमार ने उपस्थित अध्यापकों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रतिभागी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और आगे के कार्य में निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम ने जनगणना प्रक्रिया, डिजिटल उपकरणों के उपयोग और डाटा संग्रहण से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए।

    इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी ब्रिज मोहन शर्मा ने भी जनगणना 2027 के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पहली बार डिजिटल मोड में कराई जाएगी। जनगणना दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन और हाउसिंग जनगणना 1 मई से 15 मई 2027 तक होगी। वहीं दूसरे चरण में जनसंख्या गणना 9 जून से 20 जून 2027 तक कराई जाएगी।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रोफेशर अंकुर मित्तल और सहायक प्रोफेशर सुरजीत ने बताया कि फील्ड ट्रेनर के रूप में सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के पीजीटी शिक्षक कार्य करेंगे। ये फील्ड ट्रेनर आगे एन्यूमेरेटर और सुपरवाइजर को प्रशिक्षण देंगे। एन्यूमेरेटर और सुपरवाइजर भी मुख्य रूप से सरकारी स्कूलों के शिक्षक होंगे, जो गांव और शहर स्तर पर जनगणना का कार्य संभालेंगे।

  उन्होंने बताया कि इस बार नागरिकों को सेल्फ एन्यूमरेशन का विकल्प भी दिया जाएगा। इसके तहत लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जनगणना स्वयं कर सकेंगे। यह सुविधा 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी। इसके लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल जारी किया जाएगा, जहां नागरिक अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

Comments