Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


नवनिर्वाचित सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों का प्रशिक्षण शिविर  शुरु

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at February 6, 2023 Tags: , , , ,

पंचायतों का संचालन कानूनी ज्ञान के  साथ करना बेहद आवश्यक: एडीसी

BOL PANIPAT , 6 फरवरी। ग्राम पंचायतों से चुनकर आए नवनिर्वाचित सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों सहित जिला परीषद चेयरमैन एवं वाईस चेयरमैन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर स्थानीय मॉडल संस्कृति स्कूल स्थित हॉल में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा संस्थान ग्रामीण विकास नीलोखेड़ी से आए प्रशिक्षकों एवं जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों को पंचायतों के संचालन के बारे में बताया गया।
प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए ए.डी.सी वीना हुड्डïा ने कहा कि ग्रामीण विकास में तेजी लाने के लिए पंचायतों का संचालन कानूनी ज्ञान के साथ अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शिविर के आयोजित करने का उद्देश्य उनको ग्राम पंचायतों का कार्य-विधि तथा पंचायती राज व्यवस्था के संबंध में जानकारी देकर प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में किस तरह से कार्य होगा यह भी इस शिविर के माध्यम से बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये प्रशिक्षण शिविर 6 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक जिला के सभी खण्डों में आयोजित किए जाएंगे।

Comments