Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


देश को विकसित देश बनाने में साक्षरता का अहम योगदान : अर्चना

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 8, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 8 फरवरी, सभी छात्रों को एक दृढ़ संकल्प ले की हम कम से कम एक एक व्यक्ति को साक्षर करेंगे। किसी को साक्षर बनना देश भक्ति काम है ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कृष्ण पूरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साक्षरता आभियान कह तहत छात्रों से संवाद करते हुए कहे। डा अर्चना गुप्ता ने कहा की आज भी देश में लगभग 26 प्रतिशत लोग अभी भी साक्षर नही है उन सबको साक्षर बनना हमारा दायित्व है । हम इस पुण्य तथा देश भक्ति के कार्य में जुट जाए। डा अर्चना ने कहा की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है साक्षरता आभियान उसमे अहम योगदान देगा ।इस अवसर डा अर्चना ने छात्रों से संवाद किया उनके विचार भी जाने। बच्चो साक्षरता आभियान में भरपूर योगदान देने आश्वासन दिया। कार्यक्रम के संयोजक कमल गंभीर ने कहा की साक्षरता अभियान निरंतर चलाया जाएगा लोगो को जागरूक किया जाएगा।।।कमल गंभीर तथा स्कूल प्रिंसिपल के साथजिला अध्य्क्ष का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक कमल गंभीर, कृष्ण पूरा भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील कंसल, मण्डल माहमंत्री राजेश भारद्वाज , मीनू शर्मा , स्कूल प्रिंसिपल तथा स्कूल का। अध्यापन तथा गैर अध्यापन स्टाफ मोजूद तथा।

Comments