29 लाख की लागत से वार्ड 26 में बनेंगी सड़के शहर विधायक प्रमोद विज ने किया निर्माण कार्य का शिलान्यास
BOL PANIPAT :शहर के वार्ड 26 गीता कॉलोनी में जैन किराना स्टोर के आसपास की सड़कों का जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है कल शहर विधायक प्रमोद विज और मेयर अवनीत कौर ने पार्षद विजय जैन की उपस्थिति में 29 लाख की लागत से बनने जा रही सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है । लंबे समय से वार्ड वासियों के द्वारा सड़क के निर्माण कार्य की मांग की जा रही थी अब सड़क के निर्माण कार्य से वार्ड वासियों को आवागमन में आसानी होगी
पार्षद विजय जैन ने जताया आभार
वार्ड में सड़क के निर्माण कार्य के शिलान्यास के अवसर पर शहर विधायक प्रमोद विज एवं मेयर अवनीत कौर का आभार जताते हुए कहा कि वार्ड में लंबे समय से नयी सड़कों के निर्माण कार्य की आवश्यकता थी विधायक विज ने कार्य को तत्काल मंजूरी देकर वार्ड वासियों को बड़ी सौगात दी इस नेक कार्य हेतु वार्ड की जनता की तरफ से उनका आभार व्यक्त करता हू
शहर के हर हिस्से में बिछांएगे सड़कों का जाल- विधायक प्रमोद विज
वार्ड में निर्माण कार्य के शिलान्यास के अवसर पर विधायक विज ने बातचीत में कहा कि किसी भी शहर के विकास में सड़कों का अहम योगदान होता है वे शहर के हर हिस्से मे मज़बूत और अच्छी सड़कों के निर्माण हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है ।

Comments