गलत लेन ड्राइविंग करने पर वर्ष 2025 में 15 हजार 279 वाहनों के किए चालान
-17 वाहन चालकों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई
-सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पानीपत पुलिस प्रतिबद्ध : एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस
BOL PANIPAT , 26 दिसंबर: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ष 2025 के दौरान जिला पुलिस ने हाईवे पर गलत लेन ड्राइविंग करने वाले वाहनों के खिलाफ समय समय पर चेकिंग अभियान चलाकर 15 हजार 279 वाहनों के चालान किए है। इसमें 5814 ट्रक, 6992 कैंटर, 1574 बस, 11 डंपर हाईवा और 888 अन्य वाहन शामिल है।
इसी के साथ विशेष चेकिंग के दौरान के 17 वाहन चालकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 285 के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई गई। पानीपत यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान का हाईवे पर सकारात्मक असर देखा गया।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि हाईवे पर अधिकतर दुर्घटनाएं गलत लेन पर चलने वाले भारी वाहनों की वजह से होती हैं। मोटर वाहन अधिनियम के तहत भारी वाहनों के हाईवे पर चलने के लिए बाई लेन निर्धारित की गई है। भारी वाहन अपनी लेन छोड़कर दूसरी लेन में चल रहे हैं। नियमों को न मानने की वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं।
जिला पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालन किए जा रहे हैं। इसके साथ ही चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने वाहन चालकों से धुंध में धीमी गति और पूरी सावधानी से वाहन चलाने, वाहनों पर रिफलेक्टर टेप लगवाने व फाग लाइट का प्रयोग करने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि कोहरे में सड़क पर सुरक्षित चलने का अच्छा तरीका है कि आगे वाले वाहन से गाड़ी निश्चित दूरी पर चलाएं। वाहन की हेड लाइट को हाई बीम पर न रखें, ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती और सामने कुछ नजर नहीं आता। हेड लाइट लो बीम पर रखें। इससे देखने में आसानी होगी और सामने वाले को भी गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा। वाहन चलाते समय कही मुड़ना है तो काफी पहले से इंडिकेटर दें। जिससे दूसरी गाड़ियों को टाइम मिल सके। अगर किसी वाहन में तकनीकी खराबी हो जाती है तो उक्त वाहन को सड़क किनारे से दूर खड़ा करें और उसके इंडिकेटर जलाएं। और आगे पीछे कोण लगाए।

Comments