विशेष प्रचार अभियान में आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों से किया जा रहा जागरूक.
-सूचना,जनसंपर्क,भाषा एवं संस्कृति विभाग चला रहा है विशेष प्रचार-प्रसार अभियान
BOL PANIPAT , 29 जुलाई। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन में जिला स्तर पर विशेष प्रचार अभियान के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों से जागरूक किया जा रहा है। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चला रहा है। जहां वर्तमान प्रदेश सरकार के सफलतम साढ़े चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा विभाग के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़ के निर्देशानुसार व उपायुक्त के कुशल मार्गदर्शन में प्रशासन के सहयोग से चलाया जा रहा है। इस विशेष प्रचार अभियान के दौरान जिला के सभी गांवों को 31 जुलाई-2024 तक कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कुलदीप बांगड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में विशेष प्रचार अभियान में विभागीय नियमित व सूचीबद्ध भजन व ड्रामा पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए पहुंच रही हैं। भजन पार्टियां अपनी गीत व संगीतमयी मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकार की योजनाएं, नीतियों और उपलब्धियों के बारे में आमजन को जागरूक करने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि विशेष प्रचार अभियान को उद्देश्य आमजन को सरकार की विकासात्मक नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों के साथ-साथ लोकप्रिय योजनाओं बारे लोक गायन शैली के माध्यम से जागरूक करना है। गांवों में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में प्रचार कर रही हैं। सोमवार को भजन पार्टी द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से गाँव रिसालू मैं सरकार की नीतियों से ग्रामीणों को रूबरू कराया गया ।

Comments