Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


कलयुग में राम नाम लेने मात्र से व्यक्ति पर आए हुए सभी संकट समाप्त हो जाते हैं : स्वामी दयानन्द सरस्वती

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at January 20, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 20 जनवरी, सनौली रोड स्थित श्री भीम गोडा मन्दिर में चार दिवसीय भव्य श्री राम दरबार एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के दूसरे दिन एक शाम राम जी के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक नरेश सहगल ने ‘जरा देर ठहरो राम तमन्ना यहीं है, अभी हमने जी भर के देखा नहीं है। ‘माता तू जग की भाग्य विधाता’ आदि भजन सुनाकर वातावरण को राममय कर दिया। इस अवसर पर मुरथल से पधारे स्वामी दयानन्द सरस्वती ने उपस्थित सभी जनसमुदाय को श्रीराम मन्दिर में भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होने पर अपनी शुभकामनाएं दी एवं श्रीराम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कलयुग में राम नाम लेने मात्र से व्यक्ति पर आए हुए सभी संकट समाप्त हो जाते हैं। इस अवसर पर अवधधाम से पधारे पं. राधे-राधे महाराज ने भी श्रीराम मन्दिर में भगवान राम के आगमन पर अपनी बधाई दी। मंच संचालन वेद बांगा ने किया। प्रधान जोगिन्द्र कमल ने कहा कि श्री भीम गोडा मन्दिर प्रांगण में श्री रामदरबार, लक्ष्मी नारायण, राधा कृष्ण, सन्तोषी माता, माँ शेरांवाली, सिन्दूरी हनुमान, झूलेलाल जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। जिसके निमित्त विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से पूजा की जा रही है। एवं 22 जनवरी को उन्हें विधिवत भक्तो के दर्शनार्थ खोला जायेगा। इस अवसर पर जोगिन्द्र कमल, वेद कमल, चुन्नी लाल चुघ, चुन्नी लाल लखीना, पवन जुनेजा, चिमन सेठी, जितेन्द्र जुनेजा, सोहन रेवड़ी, ओम प्रकाश रेवड़ी, विजय चौधरी, बालकिशन रेवड़ी, जीत लाल जुनेजा, देवेन्द्र रामदेव, राजेन्द्र सलूजा, प्रेम चुघ, ईश जुनेजा, गौरव सपड़ा, सागर रेवड़ी, गुरमीत मक्कड़ आदि उपस्थित रहे।

Comments