Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ज्ञान मानसरोवर में भव्य योग-साधना समारोह

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at June 21, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा, पानीपत, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर, थिराना में एक विशेष योग एवं राजयोग ध्यान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पानीपत सर्कल के सभी सेवाकेंद्रों से सैकड़ों ब्रह्मा वत्सों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में पधारे बीके भारत भूषण भाई ने योग की वास्तविक परिभाषा एवं उसकी दैनिक जीवन में उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि – “योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा से जोड़ने की विधा है। राजयोग द्वारा ही आत्मा अपनी शक्तियों को जागृत कर सकती है।”

इस अवसर पर राजयोगिनी बीके सरला दीदी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा – “आज योग को वैश्विक मान्यता मिल चुकी है, लेकिन हमें यह समझना होगा कि राजयोग ही वह मूल आध्यात्मिक योग है जो आत्मा को उसके मूल स्वरूप में स्थिर करता है।”

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री के. एस. अहलावत ने अपने संबोधन में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा समाज में योग और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार की सराहना की। इस अवसर पर योग अभ्यास सत्र का संचालन बीके रेनू बहन ने किया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने तन-मन के संतुलन के लिए सरल योग मुद्राएं एवं श्वास-विकार नियंत्रण सीखा। इसके पश्चात बीके बिंदु बहन, बीके रजनी बहन, बीके पूनम बहन एवं बीके स्नेह बहन द्वारा सामूहिक राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया। शांत वातावरण में दिव्य संगीत और कमेंट्री के माध्यम से सभी ने आत्म-अनुभूति की अनुभूति की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विश्व शांति, पर्यावरण सुरक्षा और आत्मिक शुद्धता के संकल्प के साथ ध्यान कर योग दिवस की सार्थकता को पूर्ण किया।

Comments