Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


हर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पानीपत खंड में युवा मंडल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 6, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 6 अगस्त–नेहरू युवा केंद्र कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में जिले के सभी खंडों में 1 से 5 अगस्त तक चलने वाला युवा मंडल विकास कार्यक्रम व हर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए पानीपत खंड में युवा मंडल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी स्नेह लता ने की। कार्यक्रम के अतंर्गत लेखाकार सहायक कुमारी कनिका त्रिपाठी ने पानीपत के गांव सैदापुर, डाहर, मेहराना, बिंझोल गांवो में जाकर युवा मंडलों का निर्माण एवं पुनर्गठन किया जिससे युवा समाज सेवा करे और वे गलत लत , नशे पते, से दूर रहे, जिससे युवा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अपना योगदान दे ।

जिला युवा अधिकारी स्नेह लता ने बताया की बच्चो की हर घर तिरंगा के तहत तिरंगे झंडे की एक रैली निकाली गई। बच्चों को हर घर तिरंगा के लिए प्रोत्साहित किया गया। युवा मंडल विकास कार्यक्रम के अतंर्गत पुरानी निष्क्रिय युवा मंडल को सक्रिय किया गया व नये युवा मंडल का गठन भी किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी साहिल, इखलाक, आसिफ, इत्यादि मौजूद रहे।

Comments