Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला प्रशासन की टीम ने अंसल और टीडीआई के एसटीपी का दौरा कर दोनों जगहों से सेंपल भरे

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 19, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 19 अप्रैल– एनजीटी की ओर से गठित जिला प्रशासन की टीम ने एडीसी डॉ पंकज यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को अंसल और टीडीआई के एसटीपी का दौरा कर दोनों जगहों से सेंपल भरे जिनको परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। गौरतलब है कि एनजीटी के निर्देश पर जिला प्रशासन की यह टीम गठित की गई थी।
एडीसी डॉक्टर पंकज यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि असल में स्थित दोनों एसटीपी और टीडीआई के एक एसटीपी का सैंपल लिया गया है और दोनों की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि टीडीआई में भी दो एसटीपी है लेकिन उनमें से एक ही चालू हालत में पाया गया है जबकि दूसरा बंद पाया गया।

Comments