Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


नशा तस्करी के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी की निशानदेही पर नशा सप्लायर को किया गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 जुलाई 2022, नशा तस्करी के मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी की निशानदेही पर नशा सप्लायर को किया गिरफ्तार. आरोपी की पहचान सुखवंत सिंह उर्फ मोनू पुत्र गुरूचरण से निवासी कर्ण विहार मेरठ रोड करनाल के रूप में हुई।
सीआईए-वन पुलिस की टीम ने बुधवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर रिफाइनरी रोड पर ददलाना मोड़ के पास से आरोपी परविंदर उर्फ प्रिंस पुत्र गुरदेव निवासी बरोटा लाडवा कुरूक्षेत्र को 152 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी परविंदर से पुछताछ की तो आरोपी ने उक्त अफीम सुखवंत सिंह उर्फ मोनू पुत्र गुरूचरण से निवासी कर्ण विहार मेरठ रोड करनाल से खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था। पुछताछ में आरोपी से खुलासा  हुआ था की वह अफीम को रिफाइनरी के आस पास ट्रक ड्राइवरों को बेचने के लिए खरीदकर लाया था।

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया गहनता से पूछताछ करने व नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए आरोपी परविंदर को पुलिस टीम ने वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर नशा सप्लायर सुखवंत उर्फ मोनू के संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए पुलिस टीम आरोपी सुखवंत को रविवार साय करनाल निर्मल कुटिया के पास से गिरफ्तार किया।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए-वन पुलिस की एक टीम बुधवार को गश्त के दौरान रिफाइनरी पुल के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि परविंद्र उर्फ प्रिंस निवासी बरोटा लाडवा कुरूक्षेत्र रिफाइनरी रोड पर ददलाना मोड़ के नजदीक अफीम (मादक पदार्थ) बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने गाड़ी पर लगी बत्ती को उतारकर तुरंत मौके पर दंबिस दी तो आरोपी पुलिस टीम को आता देख तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर प्रारंभिक पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान परविंदर उर्फ प्रिंस पुत्र गुरदेव निवासी बरोटा लाडवा कुरुक्षेत्र के रूप में बताई। नियमानुसार ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाशी ली तो लोअर की जेब में थेली से अफीम (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद अफीम का वजन करने पर 152 ग्राम पाया गया था।

Comments