Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


हमें अपने कुल की सुरक्षा करने के लिए अपने बच्चों को भक्ति के संस्कार डालने चाहिए.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at September 7, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : श्री राधा कृष्ण परिवार सेवा समिति द्वारा श्री भक्तमाल तीन दिवसीय कथा का आयोजन सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में किया गया इसमें वृंदावन धाम से बाबा चित्र विचित्र जी महाराज पधारे उन्होंने तीसरे दिन की कथा  का आरंभ श्रीबांके बिहारी लाल ओ मेरे बांके बिहारी लाल भजन गाकर आरंभ किया उन्होंने बताया कि रसिक जनों का संग करने से हमें श्री राधा रानी की कृपा मिल जाती है और राधे-राधे जप करने से स्वयं भगवान बन जाते हैं.

हमें अपने कुल की सुरक्षा करने के लिए अपने बच्चों को भक्ति के संस्कार डालने चाहिए यदि कुल में एक भी वैष्णव बन जाए उसे गुरु मिल जाए ,तिलक धारण हो जाए, कंठी मिल जाए तो उसे कुल का कल्याण हो जाता है और बच्चों की भक्ति करने का एक प्रतिशत फल उसके माता-पिता को भी मिलता है यदि उसके अंदर कामभावना, द्वेष, इच्छा ,अहंकार की भावना जागृत हो जाए तो वह वैष्णव बनने के लायक नहीं है वह अपने कुल को नीचे गिरा देता है   जय जय श्याम जय जय शाम जय जय श्रीवृंदावन धाम , ओर   राधे राधे गोविंद गोविंद राधे गोविंद राधे गोपाल राधे का कीर्तन करा जिस पर भक्त लोग झूम उठे तीसरे दिन की कथा के अतिथि  कोमल सैनी,मुकेश बंसल,करतार सिंह  थे इस कथा में  रमेश जांगड़ा, श्रीनिवास वत्स ,संजय सिंह, राजेश ,प्रदीप , सुभाष कौशिक,रोहित शर्मा,पवन जिंदल,निमाई मास्टर,आदि मौजूद रहे

Comments