Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन पानीपत में चल रहे सात दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ समापन

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at January 25, 2024 Tags: , , , ,

-भक्तों के लिए खुले मंदिर के कपाट अब भक्तजन कर पाएंगे नए मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन

-सैकड़ो भक्तों ने डाली यज्ञ में पूर्णाहुति

BOL PANIPAT : सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन पानीपत में चल रहे सात दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आज समापन हुआ। जिसमें मंदिर में स्थापित मां शेरावाली दरबार, श्री कृष्णा राधा रानी, शिवजी एवं पार्वती, मां लक्ष्मी एवं विष्णु जी एवं राम दरबार के स्वरूप को स्थापित कर दिया गया है। इन स्वरूपों की स्थापना मदन डूडेजा, राजेंद्र जैन, शिव मल्होत्रा, गौरव भाटिया विजय डाबर, राजेश डाबर ने कराई है। पिछले 7 वर्षों से भक्त जनों को नए मंदिर का इंतजार था जो कि यह पूरा हो चुका है। 16 ब्राह्मणों ने दैनिक यज्ञ किया मां आरती की एवं मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर को एक नया रूप दिया। इस अवसर पर कलश उठाने वाली महिलाओं को श्रीफल नारियल महाराज श्री प्रितमानंद जी द्वारा प्रसाद स्वरूप में दिया गया। यह वही नारियल थे जो कलश यात्रा में पूरे नगर का भ्रमण करते हुए आए थे। इस सारे कार्यक्रम में सभी को बहुत मान सम्मान मिला सब ने बहुत मेहनत की मंदिर के सभी सदस्यों सेवादारों को सम्मानित भी किया गया।

साधु संत राजनीतिज्ञ सामाजिक नेताओं शिक्षाविदों औद्योगिक लोगों समाज के सभी व्यक्तियों को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया एवं सभी ने अपना कीमती समय इस उत्सव को दिया शोभा यात्रा भी इस कार्यक्रम का एक मुख्य केंद्र रही है जिसमें दूर-दूर से आए कलाकारों ने अपना समय दिया एवं शोभायात्रा की शोभा को बढ़ाया सबसे कीमती समय मॉडल टाउन एरिया की माता बहनों ने दिया जो सुबह से शाम तक मंदिर में रही कार्यक्रम पूर्ण होने तक जुटी रहती थी पुरुष भाइयों ने भी अपना पूरा समय इस उत्सव को दिया। मंदिर के प्रधान तरुण गांधी ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया एवं कहा कि मैं मातृशक्ति एवं अपनी बहनों का एवं भाइयों का यह आसान कभी नहीं भूल सकता जिन्होंने इस मंदिर के निर्माण में अपना पूरे समय दिया एवं पूरे समारोह में साथ देकर यह कार्य पूर्ण कराया। उन्होंने सभी को इस कार्यक्रम की सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा की अब जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है क्योंकि अब इस नव निर्माण किए हुए मंदिर को मुझे और भी आगे लेकर जाना है। एक बार फिर से सभी श्रद्धालुओं को सफल मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Comments