दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत की खुशी में जिला कार्यालय में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
BOL PANIPAT : आज पानीपत जिला कार्यालय में जीत की खुशी में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को एमसीडी के चुनाव की जीत की खुशी में झूमते देखा गया सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी और आने वाले हरियाणा के चुनाव के लिए कमर कसने को कहा अब दिल्ली हमारी है आगे हरियाणा की बारी है के नारे जमकर लगाए
आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष सुखबीर मालिक एवं संगठन मंत्री राकेश जी के नेतृत्व में सभी को लड्डू बांटे गए और चारों तरफ से केजरीवाल के नारों से कार्यालय गूंज उठा और सभी साथियों को मुबारकबाद दी गई इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक ने कहा जिस प्रकार से दिल्ली सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य में अग्रणी कार्य किया है इसी प्रकार से आम आदमी पार्टी एमसीडी के स्कूल और क्लिनिक्स हॉस्पिटल को ठीक करेगी।
संगठन मंत्री राकेश चुघ ने कहा कि दिल्ली में सबसे बड़ा मुद्दा सफाई का मुद्दा है कूड़े के पहाड़ों का मुद्दा और दिल्ली की जनता ने 15 साल के बाद आम आदमी पार्टी को मौका दिया है क्योंकि दिल्ली की जनता समझदार है वह धर्म और जाति की राजनीति पर ना जाकर काम की राजनीति को देखती है। दिल्ली के सफाई को लेकर जनता ने बहुमत दिया है अरविंद केजरीवाल जी को और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल इस पर खरा उतरेंगे ऐसा मैं आशा करता हूं।
आज इस मौके पर आम आदमी पार्टी कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष दीपक बग्गा,मनमोहन सिंह,जिला सचिव देवेंद्र सलूजा,जिला अध्यक्ष एससी सेल मुंडे ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र राठी, जॉन सोशल मीडिया अध्यक्ष कुलदीप शर्मा,आप युवा नेता पवन कोहली,अर्जुन सिंह,अजय शर्मा, कृष्ण पानीपत संगठन मंत्री हरीश बजाज, जिला प्रवक्ता हरीश सलूजा पानीपत ग्रामीण संगठन मंत्री कृष्ण मलिक,राजकुमार चमराड़ा, रवि गोस्वामी मास्टर जगदीश रेनू राणा व बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे

Comments