Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


समीक्षा बैठक में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रोजगार से जोड़ने पर दिया बल.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 19, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 19 नवंबर। उपायुक्त सुशील सारवान के दिशा-निर्देशन एवं सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी के मार्गदर्शन में चल रहे हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला पानीपत की विभिन्न बैंक शाखाओं में कार्यरत 13 बैंक सखियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की मुन्तजिर आलम, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पानीपत ने की।
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक ने बताया कि समूह सखियां बैंकों से समूहों को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं को समूहों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ये सखियां नए समूह बनाकर बचत खाता खुलवाना, समूहों को बैंकों से ऋण उपलब्ध करवानें में मदद करना, समूह सदस्यों का प्रधान मन्त्री जीवन ज्योति व सुरक्षा बीमा करवाने के साथ अन्य योजनाओं का लाभ पहुचाने में भी अहम योगदान दे रही हैं। बैठक के दौरान सभी बैंक सखियों को बैंक लोन से ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को आजीविका से जोडने पर विशेष बल दिया गया ताकि गरीब परिवार गरीब से बाहर आ सके। सभी बैंक सखियों ने अपने तीन महिने के प्रशिक्षण कार्यकाल में लगभग 76 समूहों को दो करोड पांच लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाने में सहयोग किया है जिससे समूह की लगभग 350 महिलाओं को सीधे तौर पर लाभ पंहुचा है।
बैठक के दौरान बैंक़ सखियों ने आश्वासन दिलाया कि सरकार द्वारा समूहों को मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को दिलाकर उनको आजीविका का रास्ता अपनाने में योगदान करती रहेंगी। इसके साथ-साथ आगामी दिसम्बर-2022 तक 1000 और महिलाओं को मूहों में जुडने हेतु प्रेरित करेंगीं। इस मौके पर विनोद कुमार, क्थ्डए ;थ्प्द्धए मुकेश कुमार, लिपिक, नरेन्द्र मलिक, खण्ड प्रभारी, पानीपत, भूपेन्द्र, खण्ड प्रभारी, मडलौडा एवं देवेन्द्री, खण्ड प्रभारी, बापौली मौजूद रहे।

Comments