आज के दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है : डॉ. सतवीर सिंह
BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत में इंटर्नशिप सेल एवं आईसीटी अकैडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित डाटा एनालिस्ट इंटर्नशिप कार्यक्रमका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह एवं आई.आई.सी. की संयोजिका डॉ. किरण मदान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. चेतना नरूला (संयोजिका, इंटर्नशिप सेल), प्रो. शिखा जुनेजा (इंटर्नशिप कोऑर्डिनेटर), प्रो. दीप्ति जुनेजा एवं डॉ. नीतू मनोचा की विशेष भूमिका रही। आईसीटी अकैडमी की ओर से श्री अभिनंदन (स्टेट हेड, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन, एकेडमिक्स एंड गवर्नमेंट इनिशिएटिव), शुभम वर्मा (रिलेशनशिप मैनेजर) एवं यश श्रीवास्तव (कंसल्टेंट ट्रेनर) उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान एवं तकनीकी कौशल हासिल कर स्वयं को रोजगार के लिए तैयार करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को इंटर्नशिप को गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि डाटा एनालिस्ट इंटर्नशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को Excel, SQL, Power BI एवं Python जैसे महत्वपूर्ण टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को विकसित कर सकेंगे।
कार्यक्रम में कुल 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंच का संचालन प्रो. शिखा जुनेजा*द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. शिखा जुनेजा, प्रो. दीप्ति जुनेजा एवं डॉ. नीतू मनोचा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments