Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


हिंदी दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 14, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में हिंदी दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय हिंदी में रोजगार के अवसर, मीडिया और हिंदी और व्यापार के क्षेत्र में हिंदी की भूमिका रहे। इस प्रतियोगिता में लगभग 50 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि कॉलेज उपप्राचार्या प्रो. रंजना शर्मा रही। कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्राचार्य, प्रो. रंजना शर्मा, हिंदी विभागाध्यक्ष, डॉ. शशि प्रभा और हिंदी विभाग के सदस्यों ने दीप प्रज्वलन करके किया।

कॉलेज उपप्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी भाषा संपूर्ण मानव जाति को एक सूत्र में पिरो कर रखती है। मानव तथा समाज की पहचान भाषा से होती है। आज विश्व में हिंदी बढ़ती जा रही है। भारत में हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है | यह हमारे देश की राजभाषा है।

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शशि प्रभा ने विद्यार्थियों को अपने ओजस्वी संबोधन में बताया कि हिंदी भाषा हमारे देश की संस्कृति और संस्कारों का प्रतिबिंब है। हिंदी भाषा को बोलने वालों की संख्या लगभग 80 करोड़ है। आज केवल भारत में ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर हिंदी अपने चरम दृढ़ता से बढ़ रही है। वर्तमान युग में हिंदी ने अपने लचीलेपन के कारण विज्ञापनों में प्रयोजनमूलकता के कारण हिंदी लोकप्रिय होकर अपना प्रभाव बढ़ा रही है। इस कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ निर्मला ने किया। इस प्रतियोगिता में  डॉ. निधि, डॉ. जोगेश एवं डॉ. अंजलि ने निर्णायक मंडल की भूमिका और तटस्थ भूमिका निभाई  । इस प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान :- आस्था (B.A-I), द्वितीय स्थान :- अंजलि(B.A-III), तृतीय स्थान :- जय गहलोत(B.COM. HONS-I) और सांत्वना पुरस्कार:- शंकर (M.A. HINDI FINAL), दिव्या (B.A-II) ने प्राप्त किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.सुनिता ढांडा और डॉ. पूजा ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. रामेश्वर दास, डॉ. सीमा, डॉ. प्रवीण कुमार, प्रो. राजेश, डॉ. नरवीर, प्रो. अश्विनी गुप्ता एवं  प्रो. अंशिका   उपस्थित रहे।

Comments