Wednesday, May 20, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी काबू.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 3, 2022 Tags: , , , , ,

दोस्तों में रोब दिखाने के लिए खरीदा था अवैध देसी पिस्तौल

BOL PANIPAT : 3 अप्रैल 2022, अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी काबू. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया शनिवार देर शाम सीआईए-टू पुलिस की टीम ने गंदा नाला पुलिया के पास से एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी युवक की पहचान अर्जुन पुत्र विजय पाल निवासी कैराना शामली यूपी हाल विद्यानंद कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर पुलिस टीम ने आरोपी अर्जुन के खिलाफ थाना शहर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी अर्जुन को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

आरोपी ने दोस्तों में रोब दिखाने के लिए खरीदा था उक्त अवैध देसी पिस्तौल

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दोस्तों में रोब दिखाने व शौक पूरा करने के लिए कुछ महिने पहले एक अज्ञात युवक से उक्त देसी पिस्तौल खरीदा था।

आरोपी इस प्रकार आया पुलिस पकड़ में

सीआईए-टू पुलिस की एक टीम शनिवार देर सायं गश्त के दौरान जीटी रोड पर गंदा नाला पुलिया के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध किस्म का युवक शिवपुरी की ओर से पैदल-पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस टीम ने शक के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पुछताछ में अपनी पहचान अर्जुन पुत्र विजय पाल निवासी कैराना शामली यूपी हाल विद्यानंद कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई।

Comments