Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


न्यू रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब तहसील कैम्प पानीपत का उद्घाटन व श्री राम जन्म का आयोजन

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at October 14, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : न्यू रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब, तहसील कैम्प, पानीपत का आज विधि-विधान से शुभारम्भ हुआ और पहला ड्रामा श्रीराम जन्म खेला गया। आज के मुख्य अतिथि वरिष्ठ  कांग्रेस नेता बुल्ले शाह के पुत्र विपुल  शाह  रहे। उन्होंने रिब्बन काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और कहा कि राम की लीला से लोगों को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और नई पीढ़ी के लोग संस्कार सीखते हैं। उद्घाटन के बाद पहला ड्रामा श्री राम जन्म खेला गया। जिसमें दशरथ की भूमिका में अमृत लाल मुसाफिर, विशिष्ट की भूमिका में पूर्ण सम्मी, श्रृंगी ऋषि की भूमिका में टेक चन्द सोनी व मंत्रियों की भूमिका में टोपन दास व सिम्पी बादशाह रहे। दिनेश वर्मा व कमल शास्त्री की जुगलबंदी ने संगीत दिया। मंच का कुशल संचालन धर्मपाल चोपड़ा ने किया।

Comments