श्री रघुनाथ धाम में सन्नी ओबराय क्लीनिक लैब एवं डायग्नोस्टिक सैंटर का उद्घाटन.
-केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी एस.पी. सिंह ओबराय के कर कमलों द्वारा किया गया उद्घाटन.
BOL PANIPAT : दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड एवं सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सैक्टर 25 स्थित श्री रघुनाथ धाम में सन्नी ओबराय क्लीनिक लैब एवं डायग्नोस्टिक सैंटर का उद्घाटन केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी एस.पी. सिंह ओबराय के कर कमलों द्वारा किया गया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि मनोहर लाल खट्टर ने बोलते हुए कहा कि दशहरा कमेटी सनौली रोड की सेवाओं में आज एक नया प्रकल्प क्लीनिक लैब एवं डायग्नोस्टिक सैंटर का जोड़ा गया है जिससे क्षेत्र के गरीब लोगों की भरपूर मदद हो सकेगी। उन्होंने कहा जहां वर्तमान में प्राईवेट हस्पतालों में इलाज महंगा होता जा रहा है वहां कम से कम लैब टैस्ट में उचित फीस जरूरतमंद लोगों के लिए राहत की बात होगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी दशहरा कमेटी पोलियो शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक, फीजियोथैरेपी सैन्टर, गरीब बच्चों के लिए विद्यालय आदि चला रही है। वास्तव में आज के समय की मांग है कि आप जो भी दे सकते हैं उसका दायरा बढ़ाते हुए उसे आखिरी पंक्ति में खड़े गरीब तक ले जायें जिससे हमारा मानव जीवन सफल हो। मनोहर लाल ने कहा कि दशहरा कमेटी की तरह मानव कल्याण करने वाली संस्थाएं हर शहर में होनी चाहिए ताकि दूसरों को भी प्रेरणा मिल सके। इससे पूर्व सरबत दा भला के एस.पी. सिंह ओबराय ने कहा कि उनके जीवन का उद्देश्य है कि इलाज से कोई वंचित न रहे। अपनी कमाई का 98 प्रतिशत दान करने वाले एसपी सिंह ने कहा कि वह अभी तक लगभग 350 डायग्नोस्टिक सैंटर खोल चुके हैं जहां लाखों लोग उचित दर पर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठा रहे हैं। प्रधान रमेश माटा ने अपने वक्तव्य में कहा कि दशहरा कमेटी सनौली रोड का प्रयास रहा है कि दशहरा पर्व मनाने से शुरू हुई संस्था को मानव कल्याण के कार्यों से जोड़ते हुए इसे और सामाजिक संदर्भों में सार्थक किया जाए। संस्था के सभी सदस्य तन मन धन से इस नए प्रकल्प क्लीनिक लैब एवं डायग्नोस्टिक सैंटर से जुड़े हैं जिससे न केवल क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा बल्कि स्वास्थ्य पर होने वाले भारी भरकम लैब टैस्ट के खर्चों से राहत मिलेगी। कार्यक्रम का मंच संचालन वेद बांगा, कैलाश नारंग और स. हरविन्द्र सिंह ने किया। सरबत दा भला पानीपत के अध्यक्ष हरविन्द्र सिंह ने कहा कि विभिन्न तरह की खून एवं पेशाब जांच की दरें बहुत कम है जैसे कि एच बी टैस्ट 10रू, टायफाईड टैस्ट 50रू, यूरिन टैस्ट 20रू, ईसीजी 20रू, सीबीसी 50रू हैं इसके अतिरिक्त और भी टैस्ट बहुत ही कम दरों पर उपलब्ध हैं। आज के कार्यक्रम में मेयर कोमल सैनी, उपायुक्त विरेन्द्र दहिया, अर्चना गुप्ता, चन्दन विज, गजेन्द्र सलूजा, राहुल विज, विरेन्द्र सोनी, दुष्यंत भट्ट, मनोज मक्कड़, हरपाल ढांडा, विभू पालीवाल, नवीन भाटिया, तिलक राज छाबड़ा, कृष्ण गोपाल सेठी, प्रीतम गुलाटी, हरिओम तायल, हरचरण सिंह धम्मू, अशोक बांगा, स. भूपेन्द्र सिंह, लक्ष्मीकांत डुडेजा, हरिमोहन गुप्ता, युधिष्ठिर शर्मा, अवनीत कौर, पुरूषोत्तम शर्मा, डा. रमेश चुघ, विजय सहगल, चमन गुलाटी, स्वप्निल जुनेजा, चिमन सेठी, चरणदास सेठी, हरबंस अरोड़ा, लीला कृष्ण भाटिया, जयदयाल तनेजा, चूनी लाल चुघ, कृष्ण शर्मा, सूरज बरेजा, दीनानाथ, राकेश सचदेवा, नीरज मिगलानी, संजय मग्गू, अमित तनेजा, विजय चौधरी, कैलाश लूथरा, सागर रेवड़ी, दैवेन्द्र रेवड़ी, हिमांशु अरोड़ा, हिमांशु बांगा, गोबिन्द रेवड़ी, गुरमीत मक्कड़, मुरारी चुघ, आदि उपस्थित थे।

Comments