नारी तू नारायणी उत्थान समिति ने 61 अध्यापकों को शिक्षा रत्न अवार्ड 2022 से नवाजा
BOL PANIPAT : नारी तू नारायणी उत्थान समिति ने अपने सातवें स्थापना दिवस व शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पानीपत में किया जिसमें बतौर मुख्यअतिथि समाज सेवी हरपाल ढांडा व एडीसी वीना हुड्डा व चांद भाटिया ने शिरकत की। अति विशिष्ठ अतिथि सरिता सरदाना ,विपिन सरदाना व भीम चौपड़ा रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य मनीष घनघस ने की। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रांगण में पौधे लगा कर व दीप प्रज्वलित करके की और नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत आज अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कि ताकि आज का युवा नशे से दूर रहें।
कार्यक्रम में प्रदेश के अलग अलग जिलों के स्कूलों से 61 अध्यापकों को शिक्षा रत्न अवार्ड 2022 से नवाजा गया ।जिन्होंने शिक्षा के साथ साथ सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाई है ।समिति की अध्यक्ष सविता आर्य ने अतिथियों का स्वागत किया और समिति द्वारा सात वर्षो में किए गए कार्यों के बारे में बताया।
हरपाल ढांडा ने सविता आर्य की तारीफ करते हुए कहा कि एक महिला घर से अकेली निकली थी लेकिन आज अपनी मेहनत और ईमानदारी, अर्पण और समर्पण के बलबूते बहुत बड़ा कारवा जोड़ दिया और अपनी एक अलग पहचान बनाई।ढांडा ने समिति के सभी सदस्यों की तारीफ करते हुए कहा कि पूरी टीम सविता आर्य की असली ताकत है ।सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि माता पिता के बाद शिक्षक ही है जो बच्चों को संस्कारवान बना सकते हैं ।
एडीसी वीना हुड्डा ने कहा कि शिक्षक को किताबी शिक्षा तक ही सीमित नही रहना चाहिए बल्कि बाहर की दुनिया मे समायोजित होने का ज्ञान भी देना चाहिये ।नैतिक शिक्षा आज के दिन बहुत जरूरी है एक बड़ा आदमी बनाने की बजाय एक अच्छा इंसान बनना बहुत जरूरी है।भीम चोपड़ा ने कहा की खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए समिति बधाई पात्र।
संरक्षिका शशि अग्रवाल ने कहा कि हमने ऑन लाइन आवेदन मांगे थे ।देश भर से 635आवेदन आये । चयन करना चुनोतियों से कम नही था। लेकिन समिति के पांच सदस्य सुरेंद्र राठी,अंजु,नीरू,आदेश कम्बोज व नीता रानी ने मिल कर निर्णय लिया और 61 शिक्षकों का चयन किया। मंच संचालन अमृत कौर और नीता रानी ने किया। सविता आर्य ने कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि हमारी समिति पिछले सात वर्षों से हर वर्ष स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह करती आई है जैसे जनवरी में बेटी बचाओ की वर्ष गांठ पर होनहार बेटियों को सम्मानित करना व मार्च में शसक्त महिलाओं को सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाना हो ।नारी तू नारायणी उत्थान समिति समय समय पर समाज हित मे कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करके उनमे नई ऊर्जा भरकर उनका हौसला बढ़ाने का कार्य करती आई है ।सम्मानित समारोह में शिक्षा के साथ साथ अपने समाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियां को हर वर्ष सम्मानित किया जाता है।इस वर्ष देश और विदेश में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें ,गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा जैवलिन थ्रो, विजय गाहल्याण जैवलिन थ्रो, संतोष शर्मा कुश्ती, सागर जागलान कुश्ती ,सुमन कुंडू कुश्ती,रजनी बॉक्सर, विंका बॉक्सर,प्रति जागलान कराटे,राधिका और प्रियंका गुलाया को खेल रत्न अवार्ड व ज्योति राज,प्रतिभा चौहान,विपुल शर्मा,Dr रजनी,Dr सोनिया,बलविंदर,मंजू पवार अनुव्रता ,गुरदीप ,अंजली गुप्ता ,दीपक ,स्वीटी मलिक ,सुप्रिया ढांडा ,प्रियंका पुनिया,निर्मल गुलिया, सुदेशपुनिया, कुलबीर कादियान, दलजीत ,सुरेंद्र कादियान,पवन सिंह आर्य, ,अनिता डागर, Dr रंजू ग्रोवर,अलका,चंदन,प्रीति दहिया,ममता ,सुशीला घनघस,रशिम ,शालू पहल,नरेश कुमार,अमृत कौर,सरोज धीमान ,जसवंत जागलान,दमन ग्रोवर ,सुखदेव,कुशाल सहगल,विनोद मेहला,मुकेश ,अनु कालरा,योजना रोहिला,अंजु,पूनम नांदल,हरिओम,सुरिंदर कौर,पूनम नांदल, अनु नांदल,पिंकी, योजना रोहिला,डाo अनु कालरा , डॉ नीलम सांगवान, गीतेश आर्या,सुरेश कुमार, स्वाति मित्तल,ज्योति जागलान,अंजना मक्कड़ उपस्थित रहे.

Comments